भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आराम देने का फैसला किया है। उनकी जगह मोहम्मद सिराज लेंगे। भारत को 12 जनवरी से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे की सीरीज खेलनी है। वहीं, उसे न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच वनडे की सीरीज खेलनी है, जो 23 जनवरी से तीन फरवरी तक चलेगी।
बुमराह पर बोझ ज्यादा : बीसीसीआई
बीसीसीआई के कार्यकारी महासचिव अमिताभ चौधरी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के ऊपर ज्यादा बोझ पड़ रहा है, इस पर विचार करते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज से पहले उन्हें पर्याप्त आराम देने का फैसला किया गया है।
न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज अगले महीने
बयान के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड दौरे पर बुमराह की जगह मोहम्मद सिराज टीम का हिस्सा होंगे। वहीं, न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैच की टी-20 सीरीज के लिए सिद्धार्थ कौल को टीम इंडिया में शामिल किया गया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज छह से 10 फरवरी तक चलेगी।
भारत दौरे में पांच वनडे और दो टी-20 खेलेगी ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया का भारत दौरा 24 फरवरी से शुरू होकर 13 मार्च तक चलेगा। इस दौरान भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच वनडे और दो टी-20 मैचों की सीरीज होगी। वनडे सीरीज का पांचवां मुकाबला आठ मार्च को रांची में खेला जाएगा। टी-20 सीरीज का पहला मैच 10 और दूसरा 13 मार्च को होगा।
सिराज कर सकते हैं वनडे में डेब्यू
सिराज ने अब तक वनडे में डेब्यू नहीं किया है। उन्होंने आखिरी बार मार्च 2018 में निदाहास ट्रॉफी में श्रीलंका के खिलाफ टी-20 खेला था। जुलाई से भारत ए की ओर से खेल रहे सिराज ने आठ मैच में 47 विकेट लिए हैं। इसमें उन्होंने तीन बार पारी में 5-5 विकेट लिए हैं। उन्होंने विंडीज ए के खिलाफ 8 और इंग्लैंड लायंस के खिलाफ 7 विकेट लिए थे।
सिद्धार्थ के पास पांच अंतरराष्ट्रीय मैचों का अनुभव
न्यूजीलैंड दौरे के लिए टी-20 में शामिल सिद्धार्थ ने भारतीय टीम के लिए अब तक तीन वनडे और दो टी-20 खेले हैं। पिछले साल सितंबर में यूएई में हुए एशिया कप में वे अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में खेले थे। वे न्यूजीलैंड में भारत ए टीम का भी हिस्सा थे। वे रणजी ट्रॉफी में अब तक पंजाब के लिए पांच मैचों में 22 विकेट के साथ दूसरे सबसे सफल गेंदबाज हैं।
आस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय वनडे टीम
विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), लोकेश राहुल, शिखर धवन,अंबाती रायडु, दिनेश कार्तिक, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, रविंद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद सिराज, खलील अहमद, मोहम्मद शमी।
न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टी-20 टीम
विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), लोकेश राहुल, शिखर धवन, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्या, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद सिराज, खलील अहमद, सिद्धार्थ कौल।

Comments
Post a Comment