सीबीआई ने चिदंबरम को उनके घर से हिरासत में लिया और फिर सीबीआ ई मुख्यालय लाया. उसके बाद सीबीआई ने चिदंबरम को आधिकारिक तौर पर गिरफ़्तार कर लिया. चिदंबरम को गुरुवार को सीबीआई की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा. चिदंबरम पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं जिन्हें वो ख़ारिज करते रहे हैं. इससे कुछ देर पहले पी चिदंबर म ने कांग्रेस के दफ़्तर में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि वो क़ानून से भाग नहीं रहे हैं बल्कि क़ानून की शरण में गए हैं. हाई कोर्ट से अग्रिम ज़मानत रद्द होने के बाद पी चिदंबरम पर गिरफ़्तारी की तल वार लटकी थी. इस दौरान वो राहत पाने के लिए सप्रीम कोर्ट की शरण में गए थे जहां उनकी याचिका पर अब शुक्रवार को सुनवाई होगी. बुधवार शाम क़रीब सवा आठ बजे एक प्रेस वार्ता करके पी चिदंबरम ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को खारिज किया और कहा कि वो भागे नहीं है बल्कि अपने हितों की रक्षा के लिए क़ानून की शरण में गए हैं. अपने बयान में चिदंबरम ने कहा, "मैं बीती रात अपने वकीलों के साथ अपने काग़ज़ात तैयार कर रहा था. मुझे पर क़ानून से छुपने के आरोप लगाए गए हैं. जबकि सच ये है कि मैं क़ानून से सुरक्...