भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आराम देने का फैसला किया है । उनकी जगह मोहम्मद सिराज लेंगे। भारत को 12 जनवरी से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे की सीरीज खेलनी है। वहीं, उसे न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच वनडे की सीरीज खेलनी है, जो 23 जनवरी से तीन फरवरी तक चलेगी। बुमराह पर बोझ ज्यादा : बीसीसीआई बीसीसीआई के कार्यकारी महासचिव अमिताभ चौधरी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के ऊपर ज्यादा बोझ पड़ रहा है, इस पर विचार करते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज से पहले उन्हें पर्याप्त आराम देने का फैसला किया गया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज अगले महीने बयान के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड दौरे पर बुमराह की जगह मोहम्मद सिराज टीम का हिस्सा होंगे। वहीं, न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैच की टी-20 सीरीज के लिए सिद्धार्थ कौल को टीम इंडिया में शामिल किया गया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज छह से 10 फरवरी तक चलेगी। भारत दौरे में पांच वनडे और दो टी-20 खेलेगी ऑस्ट्रेलिया ऑस...