आज भारतीय नौसेना दिवस है. हर साल भारत में 4 दिसंबर को नौसना के वीरों को याद किया जाता है और नेवी डे मनाया जाता है. बता दें कि साल 1971 में हुए ऑपरेशन ट्राइडेंट और 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में भारतीय नौसेना की जीत के जश्न के रूप में नेवी डे मनाया जाता है. साल 1971 में 4 दिसंबर को ही भारतीय नौसेना ने पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन ट्राइडेंट शुरू किया था और इसकी कामयाबी पर ही हर साल आज के दिन नौसेना दिवस मनाया जाता है. दरअसल, 1971 की जंग की शुरुआत 3 दिसंबर से हुई थी, जब पाकिस्तान ने हमारे हवाई क्षेत्र और सीमावर्ती क्षेत्र में हमला किया था. पाकिस्तानी को जवाब देने के लिए नौसेना की ओर से यह ऑपरेशन चलाया. यह अभियान पाकिस्तानी नौसेना के मुख्यालय को निशाने पर लेकर शुरू किया गया, जो कराची में था. ऐसे तैयार होते हैं मार्कोस कमांडो, चौंका देगी ट्रेनिंग की कहानी हिंदुस्तान की ओर से किए गए इस हमले में 3 विद्युत क्लास मिसाइल बोट , 2 एंटी-सबमरीन और एक टैंकर शामिल था. इस युद्ध में पहली बार जहाज पर मार करने वाली एंटी शिप मिसाइल से हमला किया गया था. भारत ने इस ऑपरेशन में पाकिस्तान पर हमले ...